बहराइच: अहिरौरा के पास हादसे में बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
बहराइच जिले में अहिरौरा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सूरज निवासी नगरौरा थाना गिलौला, बबलू और शीला निवासी बडागांव धरसावा सोनवा से वापस घर आ रहे थे। अहिरौरा के पास सामने से आ रही चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक खड्ड में पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों का इलाज जारी है।