बेलछी: मस्तथु गांव से हत्या के प्रयास मामले में बेलछी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
Belchhi, Patna | Feb 27, 2025 बेलछी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मस्तथु गांव से हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मस्तथु गांव निवासी रुदल पासवान के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि रुदल पासवान घर पर है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस ने छापामारी किया।