कोरांव: महुली में कुएं की जगत पर खेल रहे मासूम को जहरीले जंतु ने काटा, जिससे हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव में शुक्रवार शाम एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर कुएं की जगत पर खेल रहा था, तभी उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महुली गांव निवासी बुद्धराम का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव शुक्रवार शाम कुएं पर खेल रहा था।