खानपुर: खानपुर क्षेत्र के कांकड़दा गाँव में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 बीघा पंचायत भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया
खानपुर क्षेत्र के कांकड़दा गाँव मैं आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 बीघा पंचायत भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। ग्राम विकास अधिकारी मोहर सिंह मीणा व प्रशासक सुनयना मीणा ने बताया कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची वह 40 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करवा कर भूमि का कब्जा ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया ।