शिवपुरी नगर: पार्षद राजू गुर्जर नपा अध्यक्ष पर फिर बरसे, कलेक्टर से की शिकायत, विकास कार्य रोकने का लगाया आरोप
शिवपुरी शहर की नगरपालिका में चल रही खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद और पूर्व विधायक प्रतिनिधि रघुराज सिंह "राजू गुर्जर" ने नगरपालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मोर्चा खोल दिया है। पार्षद गुर्जर ने आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है।