लालगंज: मेउड़ी गांव से पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसला कर भगाने से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय से भेजा जेल
लालगंज थाने पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त को उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त को मेउड़ी गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।