बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, किशोर बाल-बाल बचा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के समीप बिंदकी-चौडगरा मार्ग में बुधवार की सुबह 7 बजे बाइक व साइकिल में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में साइकिल सवार विनोद अलीपुर थाना कल्यानपुर तथा बाइक सवार शिवम पाल निवासी मंडराव कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए। जब कि शिवम पाल के साथ बाइक में सवार तनिष्क उम्र 11 वर्ष पुत्र सुनील निवासी करचलपुर साफ बच गया।