रफीगंज: रफीगंज के काजीचक में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक को चाकू मारकर किया घायल
रफीगंज के काजीचक गांव में 22 जून की रात्रि मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक व्यक्ति चाकूबाजी में घायल हो गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुक्रवार संध्या 5:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से 12लोगों को नामजद बनाया गया है। पुलिस द्वाराअग्रिम कार्रवाई की जा रही है।