मेरठ: परतापुर में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की, पुलिस को फोन कर कहा- प्रेमिका को मार डाला
Meerut, Meerut | Nov 5, 2026 मेरठ के परतापुर के शताब्दी नगर में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका को मार डाला। सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।