हरसूद: पुजारी को 8 माह से नहीं मिला वेतन, जनसुनवाई में पुत्र ने बताई समस्या
Harsud, Khandwa | Jul 14, 2026 श्रीराम मंदिर शाहपुरा के पुजारी को 8 माह से वेतन नहीं मिलने का मामला मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में आया। एसडीएम आरसी खतेडिया को सौंपे आवेदन में बताया कि ग्राम शाहपुर माल में स्थित श्रीराम मंदिर का संचालन सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। जिसके अध्यक्ष तहसीलदार हैं।