नकुड: अम्बेहटा में व्यापारी की पत्नी की हत्या के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
कस्बा अंबेहटा पीर में दो दिन पूर्व हुए चर्चित हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं - इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया- चौधरी रुद्रसेन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा