छतरपुर नगर: नौगांव चोरी केस के फरियादी पर पुलिस से मारपीट का केस दर्ज, SP बोले- जांच में आरोप गलत मिले
नौगांव चोरी केस के फरियादी प्रमोद कुमार तिवारी ने सिविल लाइन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। तिवारी का दावा है कि शिकायत देने सिविल लाइन थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और इलाज में भी बाधा डाली। वहीं SP रजत सकलेचा ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे आरोपों को लेकर बताया कि नौगांव चोरी मामले की जांच में पुलिस द्वारा माल हड़पने के आरोप गलत पाए गए थे