बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, हुए न्यायिक कार्य से विरत
जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बता दे की ग्राम न्यायालय नानपारा और ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के साथ ही दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आंदोलन रत हैं।