प्रतापगढ़: सरखेलपुर गांव में विवाहिता पर जानलेवा हमला, 8 के खिलाफ दर्ज हुआ केस, आरोपी फरार
सरखेलपुर गांव में विवाहिता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने महताब, सलमान सहित 5 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बुधवार शाम 5 बजे बताया की हमलावर महिला को मरा समझकर भाग निकले थे। घटना के दो दिन बाद भी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।