गुना: म्याना में लकड़ी और पेड़ों के सहारे बिजली पोल, नंगे तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर से करंट का खतरा लोगों ने वीडियो जारी
गुना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत म्याना में बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोग में नाराजगी है 8 जुलाई को वीडियो जारी कर लोग बोले, त्रिवेणी मोहल्ला में आंगनबाड़ी के पास खुले ट्रांसफार्मर लगे है खतरा है। मंगलवार को पंखे में अर्थिंग आने से एक महिला को करंट लगा, खंबे के सपोर्टिंग तार के करंट से एक कुत्ते की मौत हुई। मोतिया मोहल्ला में खंभा गिरा व्यवस्था की मांग की।