चरखारी: खरेला कस्बे के एक युवक ने बीती रात घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने आज शव का कराया पोस्टमार्टम
खरेला कस्बे के मोहल्ला जालिब निवासी सुनील कुमार पुत्र काशी प्रसाद अहिरवार उम्र करीब 25 वर्ष ने बीती रात्रि अपने घर में कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार समय तकरीबन 2 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।