हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल आई किशोरी को तीन युवकों ने पकड़कर की छेड़खानी, मुकदमा हुआ दर्ज
बीती रात ननिहाल में आई एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव निवासी आलोक पाल ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हाथ पकड़कर किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर तीनों भाग गए। रात में ही किशोरी अपने मामा के साथ थाने पहुंची मामा ने आलोक पाल एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।