अनूपपुर: कर्राटोला गांव में खेत में काम कर रहा 18 वर्षीय युवक कुएं में गिरा, हालत गंभीर
जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर कर्राटोला गांव में बुधवार दोपहर खेत में काम कर रहा 18 वर्षीय युवक अचानक कुएं में गिर गया। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार कर्राटोला निवासी जागेश्वर सिंह अपनी पत्नी और 18 वर्षीय पुत्र काम कर रहा था।