चलती लो-फ्लोर बस में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी
जयपुर में JCTSL की लो-फ्लोर बस में चलती हालत में इंजन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कालवाड़ से चांदपोल जा रही रूट नंबर 24 (RJ14PD 8539) बस के यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। बस में रखा अग्निशमन यंत्र खाली मिला, पीछे आ रहे पानी के टैंकर ने आग बुझाई।
बताया जा रहा है कि बस का मेंटेनेंस मातेश्वरी कंपनी करती है। सवाल है—जब बस मार्च में कंडम हो चुकी थी, तो बिना तकनीकी जांच उसकी अवधि 3 माह क्यों बढ़ाई गई? 50 डबल डेकर बसों का टेंडर भी इसी कंपनी को मिला है। सरकार कब लेगी खराब मेंटेनेंस पर एक्शन?
Behror, Alwar | Aug 23, 2026