निवाई: थाना क्षेत्र के गांव झिलाय में सार्वजनिक स्थान पर जुआ सट्टा खेलते 5 जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगद राशि की बरामद
Niwai, Tonk | Sep 24, 2026 निवाई थाना क्षेत्र के गांव झिलाय में सार्वजनिक स्थान पर रुपए पैसे का दाव लगाकर ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए पांच जनों को निवाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कब्जे से 52 ताश पत्ती 11040 रुपए की नगद राशि भी बरामद की है। थाना अधिकारी घातिराम ने गुरुवार की सुबह 9:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया। पुलिस के द्वारा अनुसंधान जारी है।