बड़गांव: IG ने किए 12 CI के तबादले, 3 CI को बाहर भेजा, 3 को उदयपुर लगाया, सवीना, हाथीपोल, ऋषभदेव CI को बाहर भेजा
उदयपुर रेंज IG गौरव श्रीवास्तव ने देर रात 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए। सवीना के CI अजय सिंह राव को डूंगरपुर, हाथीपोल के CI योगेंद्र व्यास को बांसवाड़ा और ऋषभदेव के CI भरत सिंह राजपुरोहित को सलूंबर भेजा गया। वहीं प्रतापगढ़ से गोपालनाथ, डूंगरपुर से किताब सिंह और बांसवाड़ा से मुकेश नागदा को उदयपुर लगाया गया।