सतबरवा: झाबर पुलिस पिकेट के पास अवैध बालू पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
पलामू जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर पुलिस पिकेट के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था।