कैंट रेलवे स्टेशन पर मोटरसाइकिल पार्किंग में लगी आग, 200 मोटरसाइकिल जलकर हुई खाक
Sadar, Varanasi | Nov 30, 2024 वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन स्थित फ्लेटफार्म एक जीआरपी थाना के पीछे मोटरसाइकिल स्टैंड है। जहां पर रेलवे के कर्मचारी अपना वाहन पार्किंग में पार्क करते है। 30 नवंबर शनिवार को रात डेढ़ बजे 200 से अधिक वाहन पार्किंग में पार्क किया गया था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से पार्किंग में खड़ी वाहनों में आग लग गया।