बक्सर: बक्सर सदर विधानसभा से तथागत हर्षवर्धन जनसूराज के प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने दिया सिंबल
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बक्सर सदर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन होंगे। टिकट मिलने के साथ हीं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। तथागत हर्षवर्धन ने प्रत्याशी घोषित होते हीं प्रशांत किशोर का आभार जताया।