जब पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक और एम्बुलेंस की आवाजाही प्रभावित होने की बात कही, तो इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे भी एम्बुलेंस को रास्ता देने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें साइड से निकालने में सहयोग कर रहे हैं।
इसी दौरान एक इंटर्न डॉक्टर ने पुलिस से सीधा सवाल किया—
“जब आपको एम्बुलेंस की इतनी चिंता होती है, तो VIP मूवमेंट के दौरान जब सड़कें रोकी जाती हैं, तब एम्बुलेंस को रास्ता क्यों नहीं मिल पाता?”
सवाल छोटा था, लेकिन व्यवस्था के सामने एक बड़ा सवाल छोड़ गया।
आम लोगों के लिए भी सड़क, एम्बुलेंस और आवाजाही उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी किसी VIP के लिए।
अब यह सवाल सिर्फ सड़क पर खड़े एक डॉक्टर का नहीं, बल्कि सत्ता और प्रशासन से जवाब मांगने वाला सवाल बन चुका है।
Video curtsy:
Huzur, Bhopal | Sep 8, 2026