कासगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ताल का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।