बागपत: रंजिश के चलते बेटे पर चोरी का झूठ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, राजपुर खामपुर के पीड़ित की मां ने SP से की शिकायत
राजपुर खामपुर निवासी विमला देवी ने बताया कि गांव के विशेष समुदाय का एक व्यक्ति उसने रंजिश रखता है। बेटा गौरव मजदूर के लिए 17 अक्टूबर 2023 को कर्नाटक राज्य में गया था। 22 मार्च 2024 को वापस घर लौटा था। उसकी दौरान रंजिश रखने वाले व्यक्ति के घर में चोरी हो गई थी। आरोप है कि रंजिश के चलते बेटे गौरव के विरुद्ध बड़ौत कोतवाली पर चोरी का झूठ मुकदमा दर्ज करा दिया।