बागपत: गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के मैदान में सीएम की जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा व प्रशासन द्वारा रैली स्थल का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव में भाजपा व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान के पक्ष मे भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। मंगलवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के मैदान में सीएम की जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा व प्रशासन द्वारा रैली स्थल का जायजा लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि सीएम की जनसभा की तैयारी शुरू कर दी गई है।