बागपत: सैडभर गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से जली किसान की तीन बीघा गन्ना की फसल
मंगलवार को अमीनगर सराय निवासी किसान लख्मी की सैडभर गांव के जंगल में गन्ना की फसल खड़ी थी। फसल के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन से निकली चिंगारी से गन्ना की फसल में आग लग गई। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने आग पर बुझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक किसान की करीब तीन बीघा गन्ना की फसल जल चुकी थी।