बागपत: मकान का बैनामा न करने का आरोप, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी, केतीपुरा मोहल्ला बागपत के पीड़ित ने कोतवाली पर की शिकायत
केतीपुरा मोहल्ला बागपत निवासी मौसीन का आरोप है कि लाखों रुपये लेने के बावजूद एक व्यक्ति मकान का बैनामा नहीं करा रहा है। रुपये वापस मांगने पर आरोपित व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।