बागपत: खेड़की गांव में कैंटर की टक्कर से ई रिक्शा पलटी, हादसे में दो बच्चों की मौत तथा चार घायल
कोतवाली बागपत क्षेत्र के खेड़की गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बच्चे देविका व सात्विक की मौत हो गई, जबकि ज्योति, राजेश, पूजा और सीमा निवासी अलावलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपित चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।