बैरसिया: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा प्रकल्प की शुरुआत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ
Berasia, Bhopal | Apr 14, 2026 भोपाल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा प्रकल्प की शुरुआत की गई, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बाद दिल की बीमारियों से मौत के मामले बड़े हैं, खासकर युवाओं में अचानक हादसों की घटनाएं चिंता का विषय है|