मोहड़ा: मलमास मेला की तैयारी: तपोवन कुंड की सफाई व रंग-रोगन कार्य शुरू
Muhra, Gaya | May 10, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में आयोजित होने वाले 30 दिवसीय मलमास मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव के निर्देश पर कुंड की सफाई एवं रंग-रोगन कार्य शुरू किया गया है। बीडीओ ने बताया कि मलमास मेला के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु तपोवन आते हैं और कुंड में स्नान कर पूजा करते हैं।