कुर्था: कुर्था में महंगाई और गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन
Kurtha, Arwal | Apr 2, 2026 कुर्था प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ गुरुवार को बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पीएम नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार को आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और महंगाई नियंत्रण की मांग की।