मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला-'5 साल जनता को भूलने वाले अब चुनावी दौरे पर।चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को 'चुनावी पर्यटन' करार देते हुए उन पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया है। सीएम धामी ने साफ शब्दों में कहा कि पांच साल तक गायब रहने वाले नेता अब वोट के लिए सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर वोट की चोट से विपक्ष को करारा जवाब देगी।