छतरपुर: अंचल कार्यालय में वित्त मंत्री का औचक निरीक्षण, गंदगी और लापरवाही पर भड़के, कर्मियों को दी सख्त चेतावनी
राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को छतरपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं हैं तो कर