गायघाट: प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम व एसएसपी ने लगातार दूसरे दिन भी किया निरीक्षण, पीड़ितों से की मुलाकात
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंगलवार को डीएम, एसएसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान केवटसा पंचायत के मिश्रौली, हरखौली, जमालपुर कोदई पंचायत के हरपुर व साठा गांव में पहुंच बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। वही कम्यूनिटी किचन का भी जायजा लिया।