निज़ामाबाद: सरायमीर पुलिस ने बिछड़ी 3 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसकी मां से मिलाया
आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर की पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बाजार में अपनी मां से बिछड़ गई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल आज बुधवार के दिन दोपहर 2 बजे उसके परिजनों से मिला दिया महाजनी टोला कस्बा सरायमीर में भ्रमण के दौरान आरक्षी संजीव कुमार यादव को एक बच्ची रोती हुई और लावारिस अवस्था में मिली थी।