राघोगढ़: भेंसाना गांव में एक किसान के मकान में अचानक लगी आग, घर गृहस्ती का सामान नगदी रुपए अनाज जलकर हुआ राख
Raghogarh, Guna | Jun 23, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र की भेंसाना गांव में किसान खेतसिंह के मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी में घर गृहस्ती का सामान, कूलर पंखे टीवी बिस्तर अलमारी लोहे का बक्सा ₹11000 नगदी, 16 कुंतल गेहूं, खरीफ फसल की बोनी के लिए रखा मक्का का बीज आदि सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी खुलासा नही हुआ। किसान ने मदद की गुहार लगाई है।