राघोगढ़: जिले में नल जल योजनाओं के संचालन संधारण के लिए मैदानी अमले को जिला पंचायत कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण
Raghogarh, Guna | Jun 21, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतो में नल जल योजना के संचालन संधारण के लिए मैदानी अमले को जिला पंचायत सभागृह में प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत CEO प्रथम कौशिक ने बताया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नल जल योजना के घटकों की जानकारी, मोटर पंप की क्षमता, वाल्व, लीकेज की मरम्मत, पाइपलाइन, विद्युत क्षमता आदि का प्रशिक्षण दिया।