राघोगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, थाना और चौकी प्रभारी हुए शामिल
Raghogarh, Guna | Jun 19, 2024 गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस कंट्रोल रूम गुना में जिले में अपराध की समीक्षा बैठक ली। एसपी ने सभी थाना, चौकी प्रभारीओ को थाना क्षेत्र के विभिन्न अपराध, लघु अधिनियम, राहत प्रकरण,ओ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आदि पर चर्चा कर संवेदनशीलता से अपराधों के निराकरण करने के निर्देश दिए। कहा, अपराधों को अनावश्यक लंबित न रखें।