राहे: राहे ओपी क्षेत्र के सिरीडीह गांव के आसपास के जंगल में 12 एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की गई
Rahe, Ranchi | Jan 21, 2024 राहे ओपी क्षेत्र के सिरीडीह गांव के आसपास के जंगल में एसएसबी 26वीं बटालियन ए कंपनी सताकी और राहे ओपी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 12 एकड़ पोस्ता की फसल नष्ट की। वहीं ग्रामीणों को पोस्ता की खेती नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि सिविक कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग में शामिल होकर रोजगार से जुड़ सकते हैं।