राहे: तमाड़ में सड़क पार कर रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल
Rahe, Ranchi | Jan 17, 2024 रांची-टाटा मार्ग पर सालगाडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की की है। घायल विभीषण मुंडा जाराडीह गांव का निवासी है। बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रहा था उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से एक वाहन से इलाज के लिए बुंडू भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।