राहे: नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अगली सुनवाई 9 फरवरी
Rahe, Ranchi | Jan 20, 2024 रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में साहिबगंज स्थित नींबू पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन मामले में चल रही सीबीआइ जांच के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जांच पर रोक लगाते हुए सीबीआइ को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई नौ फरवरी को निर्धारित की गई है।