मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में पिछले 25 से 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी और स्थाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को तीन बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने की मांग की है।