सहजनवा: सहजनवा में प्रेमी युगल का हैप्पी एंडिंग, पुलिस की पहल से मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों ने दिया आशीर्वाद
सहजनवा क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी युगल ने परिवार और पुलिस की मौजूदगी में विवाह कर लिया।करीब एक सप्ताह पहले घर से फरार हुए इस जोड़े ने बउरहवा बाबा गायत्री मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। गीडा थाना क्षेत्र के रमजितैवा की रहने वाली करीना और सहजनवा के सीहापार निवासी विशाल यादव के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था।