बड़हिया: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लखीसराय में चलाया गया विशेष अभियान
सड़क दुर्घटनाओं में कमी तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को लखीसराय में विद्यापीठ चौक एवं जेल मोड़ के समीप विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान संचालित किया गया. अपराह्न 4:48 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व,सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया.