वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रूपापुर ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। पिकअप प्रयागराज से मटर लादकर मुगलसराय जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।