प्रतापगढ़: महिला कांस्टेबल आत्महत्या प्रकरण में बड़ा खुलासा, शादी के दबाव और पीछा करने से थी परेशान, पुलिसकर्मी हिरासत में
प्रतापगढ़। महिला कांस्टेबल आत्महत्या प्रकरण की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। साइबर जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल राहुल लबाना को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से महिला कांस्टेबल पर दोस्ती और शादी का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस के अनुसा