झांसी: डीएम कार्यालय में वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट का मामला, एक वकील गिरफ्तार, गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2026 झांसी के डीएम कार्यालय में वकीलों और पुलिस के बीच हुई मारपीट के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने चार वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी दीपू उर्फ देवेंद्र को 9 नंबर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही यह मामला चर्चा में बना हुआ है।